रांची : ओटी टेबल था गंदा, मरीज ने वीडियो वायरल किया

रांची : रिम्स में फैली अव्यवस्था को लेकर यहां आये एक मरीज ने वीडियो वायरल कर दिया. घटना कोकर निवासी मरीज रंजीत कुमार के साथ हुई. वह बुधवार को रिम्स के ऑर्थो विभाग के ऑपरेशन थिएटर में हाथ का ऑपरेशन कराने पहुंचा था. लेकिन, उसे बिना ऑपरेशन कराये ही लौटना पड़ा. रंजीत ने बताया कि […]

रांची : रिम्स में फैली अव्यवस्था को लेकर यहां आये एक मरीज ने वीडियो वायरल कर दिया. घटना कोकर निवासी मरीज रंजीत कुमार के साथ हुई. वह बुधवार को रिम्स के ऑर्थो विभाग के ऑपरेशन थिएटर में हाथ का ऑपरेशन कराने पहुंचा था. लेकिन, उसे बिना ऑपरेशन कराये ही लौटना पड़ा.
रंजीत ने बताया कि जब उसे ओटी में ऑपरेशन के लिए ले जाया गया तब पूरा ओटी गंदा पड़ा था. ओटी टेबल पर बिछी रबर की शीट खून से लथपथ था. शीट में कई जगह मांस के टुकड़े चिपके हुए थे. वहीं, नर्स ने ओटी में पहनने के लिए जो गाउन उसे दिया, उसमें खून लगा था और उससे अजीब सी बदबू आ रही थी, जिससे उसका दम घुट रहा था.
जब नर्स ने मरीज को ओटी टेबल में लेटने को कहा, तो मरीज ने लेटने से इंकार कर दिया और टेबल में बिछी रबर शीट को बदलने की मांग की. इस बात पर नर्स आग बबूला हो गयी और मरीज से काफी देर तक कहा-सुनी हुई. इतने में विभाग के डॉक्टर वहां से चल दिये. बुधवार को मरीज का ऑपरेशन नहीं हो सका.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >