रांची : रामटहल समेत छह ने खरीदा परचा

रांची : रांची लोकसभा क्षेत्र के लिए बुधवार को एक भी नामांकन नहीं भरा गया. पहले दिन रामटहल चौधरी समेत छह प्रत्याशियों ने परचा खरीदा. इनमें चार निर्दलीय व दो गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों के प्रत्याशी शामिल हैं. डीसी रांची राय महिमापत रे ने बुधवार को पत्रकारों को बताया कि रांची लोकसभा क्षेत्र में […]

रांची : रांची लोकसभा क्षेत्र के लिए बुधवार को एक भी नामांकन नहीं भरा गया. पहले दिन रामटहल चौधरी समेत छह प्रत्याशियों ने परचा खरीदा. इनमें चार निर्दलीय व दो गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों के प्रत्याशी शामिल हैं.
डीसी रांची राय महिमापत रे ने बुधवार को पत्रकारों को बताया कि रांची लोकसभा क्षेत्र में 18 अप्रैल तक नामांकन भरने की तिथि तय की गयी है. मांडर व अड़की के कुछ बूथों का इवीएम डिस्पैच रांची से ही किया जायेगा. मांडर के लिए 28 अप्रैल को इवीएम का डिस्पैच किया जायेगा. जबकि, अड़की के कुछ बूथों के लिए इवीएम का डिस्पैच चार मई को किया जायेगा. वहीं, व्यय प्रेक्षक मानसी त्रिवेदी ने बताया कि रांची लोकसभा क्षेत्र के तहत रांची शहरी, हटिया, सिल्ली, कांके व खिजरी में चुनावी खर्च पर नजर रखी जायेगी. इसके लिये सभी क्षेत्रों के लिए टीम गठित कर दी गयी है.
इन्होंने खरीदा पर्चा
चाइना मिंज : विकसित भारत निर्माण पार्टी
रामटहल चौधरी : निर्दलीय
जयप्रकाश प्रसाद : निर्दलीय
रंजीत महतो : पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेसी
सतीश सिंह : निर्दलीय
राजेश कुमार : निर्दलीय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >