रांची : रिम्स के विभिन्न विभागों के चिकित्सकों द्वारा रूटीन जांच की तरह सीटी स्कैन जांच का परामर्श दिया जा रहा है. सीनियर से लेकर जूनियर डॉक्टर सीटी स्कैन जांच का परामर्श दे रहे हैं. मरीजों द्वारा सिर में हल्का दर्द की शिकायत करने पर भी उसे सीटी स्कैन जांच कराने का परामर्श दे दिया जा रहा है.
रूटीन जांच की तरह सीटी स्कैन जांच होने पर अधीक्षक डॉ विवेक कश्यप ने नाराजगी जतायी है. उन्होंने कहा निर्देश दिया है कि अगर ज्यादा जरूरी हो, तभी मरीजों को सीटी स्कैन की जांच लिखें. अनावश्यक जांच नहीं लिखें. इससे मरीज पर रेडिएशन का खतरा तो रहता ही है, वहीं मशीन पर अनावश्यक लोड़ भी बढ़ता है.
