रांची : झारखंड मुक्ति मोरचा के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा है कि भाजपा ने मूलवासी का टिकट काट कर बाहरी को टिकट दिया है. यह भाजपा की नीति दर्शाती है. भाजपा के लिए कभी झारखंड और झारखंडी एजेंडा नहीं रहा है. राजद के स्टार प्रचारकों की सूची जारी : राजद ने झारखंड के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची निर्वाचन कार्यालय को दी है.
इनमें बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, तेज प्रताप, सांसद डॉ मीसा भारती, शरद यादव, रघुवंश प्रसाद सिंह, शिवानंद तिवारी, जीतन राम मांझी, कमर आलम, जय प्रकाश नारायण यादव, भोला यादव, मनोज कुमार झा, गौतम सागर राणा, शैलेश कुमार आदि शामिल हैं.
