रांची :60 फीसदी लाभार्थी महिलाएं फिर से फूंक रही हैं चूल्हा : कांग्रेस

रांची : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ एम तौसिफ ने कहा कि झारखंड में उज्ज्वला योजना की 60 फीसदी लाभार्थी महिलाएं फिर से चूल्हा फूंक रही हैं. क्योंकि उनके पास गैस भरवाने के लिए पैसे नहीं हैं. सरकारी आंकड़े के मुताबिक इस योजना से राज्य में लाभान्वित होनेवाले कुल 26.30 लाख लाभार्थियों में से […]

रांची : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ एम तौसिफ ने कहा कि झारखंड में उज्ज्वला योजना की 60 फीसदी लाभार्थी महिलाएं फिर से चूल्हा फूंक रही हैं. क्योंकि उनके पास गैस भरवाने के लिए पैसे नहीं हैं. सरकारी आंकड़े के मुताबिक इस योजना से राज्य में लाभान्वित होनेवाले कुल 26.30 लाख लाभार्थियों में से 15.78 लोग सिलेंडर दोबारा नहीं भरवा सके. इनमें सबसे अधिक संख्या खूंटी, जामताड़ा, गिरिडीह, चतरा, जिले के लाभार्थियों की है. राजधानी रांची के भी 59.9 फीसदी लाभार्थी दोबारा सिलेंडर नहीं भरा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >