रांची : डीसीआइ की टीम ने किया डेंटल कॉलेज का निरीक्षण

रांची : रिम्स के डेंटल काॅलेज में बीडीएस तीसरे सत्र की मान्यता को लेकर डेंटल काउंसिल(डीसीआइ) की टीम गुरुवार को रिम्स पहुंची. डीसीआइ की टीम ने सुबह दस बजे से लेकर शाम पांच बजे तक डेंटल काॅलेज का निरीक्षण किया. वहीं, काॅलेज के प्राचार्यों के साथ बैठक की. टीम ने रिम्स निदेशक डॉ दिनेश कुमार […]

रांची : रिम्स के डेंटल काॅलेज में बीडीएस तीसरे सत्र की मान्यता को लेकर डेंटल काउंसिल(डीसीआइ) की टीम गुरुवार को रिम्स पहुंची. डीसीआइ की टीम ने सुबह दस बजे से लेकर शाम पांच बजे तक डेंटल काॅलेज का निरीक्षण किया. वहीं, काॅलेज के प्राचार्यों के साथ बैठक की.
टीम ने रिम्स निदेशक डॉ दिनेश कुमार सिंह और अधीक्षक डॉ विवेक कश्यप से भी मुलाकात की. रिम्स निदेशक ने बताया कि डीसीआइ की टीम थर्ड कंटीन्यूएशन के लिए निरीक्षण करने आयी है. पिछली बार टीम द्वारा किये गये निरीक्षण में कई खामियां उजागर हुई थीं, जिसे लेकर उन्होंने रिम्स प्रबंधन को रिपोर्ट भी सौंपी थी. टीम ने रिम्स प्रबंधन को सभी खामियों को जल्द दुरुस्त करने की बात कही थी.
वहीं, डेंटल काॅलेज के प्राचार्य डॉ पंकज गोयल ने बताया कि बीडीएस की जो मान्यता थी, उसमें तीसरे सत्र के लिए कई बाध्यताएं थीं. उसी को लेकर टीम निरीक्षण करने यहां आयी है. गुरुवार को जांच का पहला दिन था. शुक्रवार को भी जांच होगी. वहीं, टीम शुक्रवार को निरीक्षण के बाद शाम में दिल्ली लौट जायेगी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >