रांची : 50 बेड का अस्पताल शुरू न करने पर कार्रवाई, एचइसी ने पारस हेल्थ ग्रुप पर "2.5 करोड़ का जुर्माना लगाया

राजेश झा रांची : एचइसी प्लांट अस्पताल में 50 बेड का अस्पताल शुरू नहीं करने पर एचइसी प्रबंधन ने पारस हेल्थ ग्रुप पर 2.5 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है. वहीं, पारस हेल्थ ग्रुप का कहना है की एचइसी के अधिकारी सहयोग नहीं कर रहे हैं. इस कारण अस्पताल में उपलब्ध करायी जानेवाली सुविधा पूरी […]

राजेश झा
रांची : एचइसी प्लांट अस्पताल में 50 बेड का अस्पताल शुरू नहीं करने पर एचइसी प्रबंधन ने पारस हेल्थ ग्रुप पर 2.5 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है. वहीं, पारस हेल्थ ग्रुप का कहना है की एचइसी के अधिकारी सहयोग नहीं कर रहे हैं. इस कारण अस्पताल में उपलब्ध करायी जानेवाली सुविधा पूरी नहीं हुई है.
गौरतलब है कि 17 जनवरी 2018 को एचइसी और पारस हेल्थ ग्रुप के बीच एमओयू हुआ था. इसके तहत पारस हेल्थ ग्रुप को एचइसी प्लांट अस्पताल 35 वर्ष के लिए लीज पर दिया गया था. पारस हेल्थ केयर को दिसंबर 2018 तक 50 बेड के साथ अस्पताल में सेवा शुरू करनी थी.
समझौते में उल्लेख किया गया था कि अगर समय पर अस्पताल शुरू नहीं हुअा, तो एचइसी प्रबंधन पारस हेल्थ ग्रुप से निश्चित राशि का हर्जाना वसूलेगा. वहीं, प्रबंधन का कहना था कि एचइसी प्लांट अस्पताल में पारस हेल्थ ग्रुप द्वारा सेवा शुरू करने से एचइसी कर्मियों, सेवानिवृत्त कर्मियों, राजधानी रांची, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, राउरकेला के लोगों को भी फायदा होगा. अस्पताल में कैंसर, कार्डियक, न्यूरो सर्जरी, न्यूरोलॉजी, ऑर्थो और अन्य यूनिट शुरू करने की योजना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >