रांची : तेनुघाट की यूनिट नंबर-2 शुरू, हो रहा 171 मेगावाट बिजली का उत्पादन

रांची : तेनुघाट की यूनिट नंबर-2 से बिजली का उत्पादन मंगलवार से शुरू हो गया. इस यूनिट से 171 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जा रहा है. यहां से उत्पादन शुरू होने से राज्य में बिजली उत्पादन की स्थिति में सुधार हो गया. सभी जगहों पर सामान्य रूप से बिजली का उत्पादन किया जा रहा […]

रांची : तेनुघाट की यूनिट नंबर-2 से बिजली का उत्पादन मंगलवार से शुरू हो गया. इस यूनिट से 171 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जा रहा है. यहां से उत्पादन शुरू होने से राज्य में बिजली उत्पादन की स्थिति में सुधार हो गया. सभी जगहों पर सामान्य रूप से बिजली का उत्पादन किया जा रहा है.
गौरतलब है कि कोयले की कमी और अन्य तकनीकी कारणों से यहां से उत्पादन बंद था. लंबे अरसे के बाद इस यूनिट से बिजली का उत्पादन शुरू हुआ है. उधर, रांची के हटिया, नामकुम व कांके ग्रिड से सभी सब स्टेशनों को सामान्य रूप से बिजली दी जा रही है. रांची के कई इलाकों में दिन में लाइन का मरम्मत और नयी लाइन का काम होने के कारण कुछ समय के लिए बिजली बाधित थी. टीवीएनएल के एमडी अरविंद सिन्हा ने कहा कि जब तक कोयले की आपूर्ति निर्बाध रूप से होती रहेगी, यह यूनिट चालू रहेगी. हमारा प्रयास है कि जनता को भरपूर बिजली उपलब्ध हो.
बिजली उत्पादन की स्थिति : तेनुघाट : यूनिट नंबर-1 से 164 मेगावाट, यूनिट नंबर-2 से 171, सिकिदिरी : यूनिट नंबर-1 और यूनिट नंबर-2 से 00, सीपीपी से 06 मेगावाट, इनलैंड पावर से 51 मेगावाट, कुल उत्पादन जेयूवीएनएल से 379 मेगावाट, सेंट्रल सेक्टर सहित अन्य जगहों से 934 मेगावाट, ड्रावल : 518 मेगावाट. मांग : 897 मेगावाट. लोड शेडिंग व पावर सरेंडर : 00.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >