रांची : सरना स्थल की चहारदीवारी का निर्माण कार्य फिर शुरू

रांची : आदिवासी सरना समिति जगन्नाथपुर बड़कागढ़ की चहारदीवारी का निर्माण कार्य फिर से शुरू कर दिया गया है.गौरतलब है कि कल्याण विभाग की योजना के अनुसार सरना स्थल की चहारदीवारी का निर्माण कार्य का शिलान्यास 27 जनवरी 2019 को विधायक राम कुमार पाहन की मौजूदगी में हुआ था. बाद में एचइसी प्रबंधन द्वारा हस्तक्षेप […]

रांची : आदिवासी सरना समिति जगन्नाथपुर बड़कागढ़ की चहारदीवारी का निर्माण कार्य फिर से शुरू कर दिया गया है.गौरतलब है कि कल्याण विभाग की योजना के अनुसार सरना स्थल की चहारदीवारी का निर्माण कार्य का शिलान्यास 27 जनवरी 2019 को विधायक राम कुमार पाहन की मौजूदगी में हुआ था. बाद में एचइसी प्रबंधन द्वारा हस्तक्षेप करने के कारण काम रोक दिया गया था.
एचइसी के साथ समिति के प्रतिनिधियों के साथ हुई वार्ता के बाद कार्य पुन: शुरू कर दिया गया है. इस अवसर पर श्रीकांत मुंडा, छोटू आदिवासी, सिकंदर सिंह मुंडा, पारस मुंडा, राहुल उरांव, अजय कच्छप सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >