रांची : कौशल विकास सेंटर के संचालन में होनेवाली परेशानियों पर झारखंड चेंबर ने चिंता जतायी है. झारखंड चेंबर ने उच्च तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग, झारखंड सरकार के अलावा मुख्य सचिव, विकास आयुक्त को पत्र लिखा है.
पत्र के माध्यम से चेंबर अध्यक्ष दीपक कुमार मारू ने कहा कि आश्चर्य की बात है कि वर्तमान में राज्य के कौशल विकास सेंटर वित्तीय संकट से जूझ रहे हैं.
इनके संचालन के लिए पिछले एक वर्ष से राशि आवंटित नहीं की गयी है. जानकारी के अनुसार मामला अभी विभागीय स्तर पर लंबित है. यदि इस महीने राशि स्वीकृत नहीं हुई, तो अप्रैल से भुगतान पर संकट आ जायेगा.
