केबल उपभोक्ताओं के लिए मनपसंद चैनल चुनने का आज आखिरी दिन

रांची : मनपसंद चैनल चुनने का आज यानी रविवार को अंतिम दिन है. ट्राइ ने चैनल चुनने की अंतिम तिथि 31 मार्च तय की है. हालांकि इस दौरान नियामक ने सेवा प्रदाताओं को ग्राहकों के चैनल को ब्लैक आउट नहीं करने का निर्देश दिया था, लेकिन इस निर्देश का पालन नहीं हुआ. एमएसओ (मल्टी सिस्टम […]

रांची : मनपसंद चैनल चुनने का आज यानी रविवार को अंतिम दिन है. ट्राइ ने चैनल चुनने की अंतिम तिथि 31 मार्च तय की है. हालांकि इस दौरान नियामक ने सेवा प्रदाताओं को ग्राहकों के चैनल को ब्लैक आउट नहीं करने का निर्देश दिया था, लेकिन इस निर्देश का पालन नहीं हुआ. एमएसओ (मल्टी सिस्टम ऑपरेटर) ने इस निर्देश का उल्लंघन किया.

चैनल नहीं चुनने पर 15 मार्च से ही विभिन्न एमएसओ ने ग्राहकों के पूरे चैनल बंद कर दिये. इसके पूर्व भी पूरे चैनल बंद कर दिये गये थे. काफी हो-हल्ला होने पर लोकल केबल ऑपरेटरों ने इक्का-दुक्का प्रमुख चैनलों को चालू किया.
हमें केवल कनेक्शन चालू करने का अधिकार
इधर, लोकल केबल ऑपरेटरों का कहना है कि हमें केवल कनेक्शन चालू करने का अधिकार है. चैनल बंद करने का अधिकार एमएसओ को है. जिन ग्राहकों ने चैनल के लिए फॉर्म भर दिया है, उनका पैकेज चालू कर दिया गया है.
75% उपभोक्ताओं ने चैनल का विकल्प चुना
स्थानीय लोकल केबल ऑपरेटरों के अनुसार, लगभग 75 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने मनपसंद चैनल का विकल्प चुन लिया है. बाकी बचे ग्राहकों में कई ने अब तक चैनल का चुनाव नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >