रांची : रिम्स में एमबीबीएस की सीटें 250 होने की उम्मीद बढ़ी

अस्पताल प्रबंधन ने मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया को भेजा प्रस्ताव रांची : रिम्स में एमबीबीएस की सीटों की संख्या 250 होने की उम्मीद बढ़ गयी है, क्याेंकि रिम्स प्रबंधन ने मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआइ) को सीट बढ़ाने से संबंधित नया प्रस्ताव भेजा है. इसमें बताया गया है कि अस्पताल में हर विभाग की स्पेशल […]

अस्पताल प्रबंधन ने मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया को भेजा प्रस्ताव
रांची : रिम्स में एमबीबीएस की सीटों की संख्या 250 होने की उम्मीद बढ़ गयी है, क्याेंकि रिम्स प्रबंधन ने मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआइ) को सीट बढ़ाने से संबंधित नया प्रस्ताव भेजा है. इसमें बताया गया है कि अस्पताल में हर विभाग की स्पेशल ओपीडी शुरू की गयी है, जिससे आेपीडी की संख्या पहले से बढ़ गयी है. जहां पहले रोजाना 2000 मरीजाें को परामर्श दिया जाता था, वह अब बढ़कर करीब 3000 हाे गयी है.
इसके अलाव एमसीआइ को बताया गया है कि ओपेन हार्ट सर्जरी शुरू होने से सुपरस्पेशियलिटी विंग में भी मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है. ओपीडी में पहले से ज्यादा मरीज सीटीवीएस में आ रहे हैं.
इसके अलावा पीडियेट्रिक सर्जरी के ओपीडी में भी मरीजों की संख्या बढ़ी है. छोटे बच्चों में कैंसर को चिह्नित कर उनको परामर्श तो दिया ही जा रहा है, साथ ही उनकी सर्जरी भी की जा रही है. कार्डियोलॉजी में छोटे बच्चों के दिल के छेद का प्रोसेज्योर किया जा रहा है. एमसीआइ को यह भी बताया गया है कि 250 सीटों के लायक रिम्स में आधारभूत संरचना उपलब्ध है.
फैकल्टी की नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है. डॉक्टरों के अलावा नर्स, पारा मेडिकल स्टॉफ की भी नियुक्ति की जा रही है. एकेडमिक बिल्डिंग, लाइब्रेरी के अलावा हॉस्टल का भी निर्माण कराया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >