रांची : बीके मृत्युंजय को मिलेगी पीएचडी की मानद उपाधि

रांची : रांची विश्वविद्यालय के 32वें दीक्षांत समारोह में बीके मृत्युंजय को पीएचडी की मानद उपाधि दी जायेगी. रांची विवि के इतिहास में पहली बार किसी को पीएचडी की मानद उपाधि दी जायेगी. विवि प्रशासन ने इसकी प्रक्रिया पूरी कर ली है. 29 मार्च को होने वाले दीक्षांत समारोह में ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि के कार्यकारी […]

रांची : रांची विश्वविद्यालय के 32वें दीक्षांत समारोह में बीके मृत्युंजय को पीएचडी की मानद उपाधि दी जायेगी. रांची विवि के इतिहास में पहली बार किसी को पीएचडी की मानद उपाधि दी जायेगी. विवि प्रशासन ने इसकी प्रक्रिया पूरी कर ली है. 29 मार्च को होने वाले दीक्षांत समारोह में ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि के कार्यकारी सचिव को पीएचडी की मानद उपाधि दी जायेगी.
विवि की एकेडमिक काउंसिल व सिंडिकेट से इसकी स्वीकृति मिल गयी है. प्रस्ताव को घटनोत्तर स्वीकृति के लिए सीनेट की बैठक में रखा जायेगा.
बीके मृत्युंजय नैतिक शिक्षा पर व्याख्यान देते हैं. विवि में इससे पहले पूर्व कुलपति डॉ एए खान के समय में पीएचडी की मानद उपाधि देने का निर्णय लिया गया था, पर विवाद के कारण इसे वापस ले लिया गया था. दीक्षांत समारोह को लेकर अवकाश में भी विवि में काम हो रहा है. समारोह को लेकर अलग-अलग कमेटी का गठन किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >