रांची : आज से बंद रहेंगे बैंक

रांची : अगर आपको बैंकों से संबंधित जरूरी काम है, तो यह आपके लिए जरूरी खबर है. बुधवार से झारखंड के सभी बैंकों में अवकाश है. कुल पांच दिनों यानी 20 से 24 मार्च के दौरान एक दिन बैंक खुलेंगे. 20 मार्च यानी बुधवार व 21 मार्च यानी गुरुवार को झारखंड में होली के अवकाश […]

रांची : अगर आपको बैंकों से संबंधित जरूरी काम है, तो यह आपके लिए जरूरी खबर है. बुधवार से झारखंड के सभी बैंकों में अवकाश है. कुल पांच दिनों यानी 20 से 24 मार्च के दौरान एक दिन बैंक खुलेंगे. 20 मार्च यानी बुधवार व 21 मार्च यानी गुरुवार को झारखंड में होली के अवकाश के कारण बैंक बंद रहेंगे. झारखंड में होली का दो दिनों का अवकाश है.
इसके बाद 22 मार्च यानी शुक्रवार को बैंक खुलेंगे. ग्राहक सामान्य दिनों की तरह अपना काम करा सकेंगे. वहीं 23 मार्च यानी शनिवार को चौथा शनिवार और 24 मार्च यानी रविवार के अवकाश के कारण बैंक फिर बंद रहेंगे. 25 मार्च से बैंकों में सामान्य रूप से काम हो सकेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >