रांची : एचइसी सप्लाईकर्मी की विधवा को नौकरी देने की मांग उठायी

रांची : जनता मजदूर यूनियन महामंत्री एसजे मुखर्जी ने एचइसी प्रबंधन से अजीत सिंह की पत्नी को नौकरी देने की मांग की है. उन्होंने कहा कि यूनियन का एक दल गुरुवार को अजीत सिंह की पत्नी से मिला. उन्होंने बताया कि पति के देहांत होने से आर्थिक स्थिति अत्यंत खराब हो गयी है. इस पर […]

रांची : जनता मजदूर यूनियन महामंत्री एसजे मुखर्जी ने एचइसी प्रबंधन से अजीत सिंह की पत्नी को नौकरी देने की मांग की है. उन्होंने कहा कि यूनियन का एक दल गुरुवार को अजीत सिंह की पत्नी से मिला.

उन्होंने बताया कि पति के देहांत होने से आर्थिक स्थिति अत्यंत खराब हो गयी है. इस पर यूनियन की ओर से उन्हें आर्थिक सहयोग किया गया साथ ही प्रबंधन से बातचीत कर जल्द से जल्द नौकरी दिलाने की बात कही गयी. मालूम हो कि एचइसी के गैस प्लांट में कार्यरत सप्लाईकर्मी अजीत सिंह की मौत पिछले दिनों प्लांट से घर जाने के क्रम में सड़क दुर्घटना में हो गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >