गंठबंधन: झारखंड की 13 लोकसभा सीटों पर लड़ेगी भाजपा, एक सीट आजसू को

रांची : भाजपा ने गिरिडीह लाेकसभा की अपनी सीटिंग सीट आजसू काे दे दी है. शुक्रवार को दिल्ली में भाजपा-आजसू की हुई बैठक में इस पर सहमति बनी.गिरिडीह संसदीय क्षेत्र से भाजपा के रवींद्र पांडेय सांसद हैं. शुक्रवार रात भूपेंद्र यादव ने इसकी घाेषणा की. इस माैके पर भाजपा के प्रदेश प्रभारी मंगल पांडेय आैर […]

रांची : भाजपा ने गिरिडीह लाेकसभा की अपनी सीटिंग सीट आजसू काे दे दी है. शुक्रवार को दिल्ली में भाजपा-आजसू की हुई बैठक में इस पर सहमति बनी.गिरिडीह संसदीय क्षेत्र से भाजपा के रवींद्र पांडेय सांसद हैं. शुक्रवार रात भूपेंद्र यादव ने इसकी घाेषणा की. इस माैके पर भाजपा के प्रदेश प्रभारी मंगल पांडेय आैर आजसू प्रमुख सुदेश महताे भी माैजूद थे.

जानकारी के मुताबिक श्री महतो भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बुलावे पर दिल्ली पहुंचे थे. वहां अमित शाह के साथ सुदेश महताे की लंबी बातचीत हुई, जिसमें तालमेल पर सहमति बनी. हालांकि आजसू की ओर से दाे सीटाें (हजारीबाग आैर गिरिडीह) की मांग की जा रही थी. पर भाजपा फिलहाल एक सीट पर राजी है़ अब भाजपा राज्य की 13 लाेकसभा सीटाें पर अपने प्रत्याशी उतारेगी.

गिरिडीह भाजपा की परंपरागत सीट है. इस बार बाघमारा के विधायक ढुल्लू महताे इस सीट से अपनी दावेदारी चाह रहे थे. ढुल्लू महताे आैर सांसद रवींद्र पांडेय कई बार इस सीट काे लेकर आमने-सामने भी हाे चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >