चारा घोटाला मामले में जांच पदाधिकारी की गवाही पूरी

रांची : सीबीआइ के विशेष न्यायाधीश प्रदीप कुमार की अदालत में चारा घोटाला से जुड़े आरसी 47ए/96 मामले में जांच पदाधिकारी बीसी महतो की गवाही शुक्रवार को पूरी हो गयी. आज ट्रायल फेस करनेवाले आरोपियों की अोर से उनके अधिवक्ता ने गवाह का प्रतिपरीक्षण किया.इस वाद में सीबीआइ के विशेष लोक अभियोजक बीएमपी सिंह ने […]

रांची : सीबीआइ के विशेष न्यायाधीश प्रदीप कुमार की अदालत में चारा घोटाला से जुड़े आरसी 47ए/96 मामले में जांच पदाधिकारी बीसी महतो की गवाही शुक्रवार को पूरी हो गयी.
आज ट्रायल फेस करनेवाले आरोपियों की अोर से उनके अधिवक्ता ने गवाह का प्रतिपरीक्षण किया.इस वाद में सीबीआइ के विशेष लोक अभियोजक बीएमपी सिंह ने बताया कि सीबीआइ ने 176 आरोपियों की जांच पूरी करने बाद चार्जशीट दायर किया था.
जांच पदाधिकारी ने इनमें से सरकार द्वारा 68 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति प्राप्त की. आज गवाही के दौरान जांच पदाधिकारी ने अभियोजन स्वीकृति को चिह्नित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >