रांची : क्यों नहीं हुआ सेवानिवृत्ति लाभ का भुगतान : हाइकोर्ट

रांची : झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस आनंद सेन की अदालत में मंगलवार को सेवानिवृत्त लाभ के भुगतान को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई हुई. अदालत ने इस मामले में धनबाद के उपायुक्त को सशरीर हाजिर होने का निर्देश दिया है. साथ ही मामले की अगली सुनवाई के लिए एक मार्च की तिथि निर्धारित की है. […]

रांची : झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस आनंद सेन की अदालत में मंगलवार को सेवानिवृत्त लाभ के भुगतान को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई हुई. अदालत ने इस मामले में धनबाद के उपायुक्त को सशरीर हाजिर होने का निर्देश दिया है. साथ ही मामले की अगली सुनवाई के लिए एक मार्च की तिथि निर्धारित की है.
उल्लेखनीय है कि प्रार्थी अफताब हसन रिजवी ने याचिका दायर की है. उन्होंने याचिका में कहा है कि धनबाद समाहरणालय में सहायक के पद पर कार्य करते हुए वर्ष 2016 में सेवानिवृत्त हुए थे. उन्हें सेवानिवृत्ति लाभ का भुगतान अब तक नहीं किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >