रांची : लालू प्रसाद का दांत निकाला गया

रांची : रिम्स के पेईंग वार्ड में भर्ती चारा घोटाला के सजायाफ्ता लालू प्रसाद के दांत की सर्जरी शुक्रवार काे की गयी. दंत सर्जन डॉ अजय कुमार शाही ने ऑपरेशन कर सड़े दांत को निकाला. सर्जरी के समय लालू का इलाज कर रहे डॉ उमेश प्रसाद व डॉ डीके झा भी मौजूद थे. लालू प्रसाद […]

By Prabhat Khabar Print Desk | February 23, 2019 12:49 AM

रांची : रिम्स के पेईंग वार्ड में भर्ती चारा घोटाला के सजायाफ्ता लालू प्रसाद के दांत की सर्जरी शुक्रवार काे की गयी. दंत सर्जन डॉ अजय कुमार शाही ने ऑपरेशन कर सड़े दांत को निकाला.

सर्जरी के समय लालू का इलाज कर रहे डॉ उमेश प्रसाद व डॉ डीके झा भी मौजूद थे. लालू प्रसाद सर्जरी के लिए दोपहर करीब 12 बजे सुरक्षा के बीच डेंटल कॉलेज के प्रथम फ्लोर पर पहुंचे. वहां सर्जरी के लिए अलग से केबिन में तैयारी की गयी थी. करीब दो घंटा तक डेंटल कॉलेज में रहने के बाद लालू प्रसाद पेईंग वार्ड वापस चले गये.

डॉ शाही ने बताया कि दो दिन तक लालू प्रसाद को सॉफ्ट डायट पर रखा गया है. डॉ झा ने बताया कि दांत निकालने के बाद स्टीच किया गया है. एक सप्ताह बाद यानी अगले शुक्रवार को स्टीच काटा जायेगा.

Next Article

Exit mobile version