रांची : एक दिन का वेतन देने की घोषणा की

नगर निगम के कर्मियों ने नहीं की हड़ताल रांची : पूर्व घोषणा के तहत शनिवार को नगर निगम कर्मचारियों की दो घंटे की हड़ताल थी, लेकिन पुलवामा घटना के कारण नगर निगम के कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार नहीं किया, बल्कि काम करने के बाद दोपहर में सभी कर्मचारियों ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया. पुलवामा […]

नगर निगम के कर्मियों ने नहीं की हड़ताल
रांची : पूर्व घोषणा के तहत शनिवार को नगर निगम कर्मचारियों की दो घंटे की हड़ताल थी, लेकिन पुलवामा घटना के कारण नगर निगम के कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार नहीं किया, बल्कि काम करने के बाद दोपहर में सभी कर्मचारियों ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया. पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गयी. कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नरेश राम ने कहा कि इस दुख की घड़ी में निगम के सभी कर्मचारी देश के जवानों के साथ हैं, इसलिए नगर निगम के सभी कर्मचारी अपना एक दिन का वेतन इन बहादुर सैनिकाें के परिजनों के लिए देंगे.
सोमवार से फिर आंदोलन पर रहेंगे कर्मचारी : निगम के कर्मचारी सोमवार से दोबारा आंदोलन की शुरुआत करेंगे. इसके तहत तीन घंटे तक कामकाज को बंद रखा जायेगा. 26 फरवरी से सभी कर्मचारी सामूहिक हड़ताल पर रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >