आज रांची में हो सकती है बारिश, पड़ सकते हैं ओले, 17 से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी

रांची : रांची अौर आसपास के इलाके में एक बार फिर मौसम में बदलाव के संकेत हैं. मौसम विभाग ने 15 फरवरी को आसमान में घने बादल छाये रहने अौर कहीं-कहीं बारिश और ओले पड़ने की संभावना जताया है. तेज हवा के साथ बादल गरजने की संभावना है. 16 फरवरी को आकाश में बादल छाये […]

रांची : रांची अौर आसपास के इलाके में एक बार फिर मौसम में बदलाव के संकेत हैं. मौसम विभाग ने 15 फरवरी को आसमान में घने बादल छाये रहने अौर कहीं-कहीं बारिश और ओले पड़ने की संभावना जताया है.
तेज हवा के साथ बादल गरजने की संभावना है. 16 फरवरी को आकाश में बादल छाये रहेंगे. वहीं, ठंड बढ़ने की भी संभावना है. 15 फरवरी को न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि 16 फरवरी को न्यूनतम तापमान में एक से डेढ़ डिग्री की कमी आने की संभावना है.
वहीं 17 फरवरी को सुबह में कुहासा रह सकता है. इसी दिन से तापमान में एक बार फिर से बढ़ोतरी हो सकती है. गुरुवार को रांची का अधिकतम तापमान 30 डिग्री व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर भारत में बर्फबारी, बारिश व तेज ठंडी हवा चलने का असर झारखंड के भी कई इलाकों में पड़ने की उम्मीद है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >