रांची . संयुक्त सदान संघर्ष मोरचा के केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर झारखंड में गिरती कानून व्यवस्था पर चिंता जतायी है. अपने पत्र में राजेंद्र प्रसाद ने लिखा है कि झारखंड में कानून का राज खत्म हो गया है. राजनेताओं, अधिकारियों, गुंडों के बीच सांठगांठ के कारण निदरेष लोगों की हत्या हो रही है.
राजेंद्र प्रसाद ने यह भी लिखा कि झारखंड का गठन झारखंडियों के विकास के लिए किया गया था पर झारखंड में राजनेताओं की इच्छाशक्ति की कमी, जात पात की राजनीति और भ्रष्टाचार ने झारखंड को बरबाद कर दिया है. राजेंद्र प्रसाद ने लिखा है कि कानून व्यवस्था को बहाल करने के लिए प्रधानमंत्री हस्तक्षेप करें एवं राज्य को सेना के हवाले किया जाये.
