रांची : डकैती मामले में आठ अपराधी हिरासत में

रांची : चुटिया थाना क्षेत्र के अनंतपुर निवासी रिटायर्ड आइएफएस डॉ दीपक घोष और उनकी पत्नी नंदिता घोष को बंधक बना कर नकद सहित 10 लाख के जेवरात की डकैती मामले में पुलिस ने आठ पुराने अपराधियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. घटना के दिन वे कहां थे, उनकी गतिविधियां क्या थी, […]

रांची : चुटिया थाना क्षेत्र के अनंतपुर निवासी रिटायर्ड आइएफएस डॉ दीपक घोष और उनकी पत्नी नंदिता घोष को बंधक बना कर नकद सहित 10 लाख के जेवरात की डकैती मामले में पुलिस ने आठ पुराने अपराधियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है.
घटना के दिन वे कहां थे, उनकी गतिविधियां क्या थी, इसके अलावा घटना में उनकी संलिप्तता है या नहीं, पुलिस इस बिंदु पर जांच कर रही है. इधर, पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना में शामिल कुछ अपराधियों के बारे में पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं. पुलिस संदिग्ध अपराधी के नाम और पते का सत्यापन कर रही है. छापेमारी के लिए एसएसपी ने एक स्पेशल टीम को लगाया है. पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा कर सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >