ओरमांझी : इचादाग में कुएं से युवक का शव बरामद

ओरमांझी : इचादाग गांव स्थित कुएं से पुलिस ने युवक का शव बरामद किया. शव की पहचान मनोज मुंडा (24 वर्ष, पिता रामा मुंडा, गांव गम्हरिया, थाना बुढ़मू) के रूप में की गयी. वह अपने जीजा श्याम देव मुंडा के घर इचादाग में रह रहा था. 10 फरवरी को सरस्वती पूजा देखने के लिए निकला […]

ओरमांझी : इचादाग गांव स्थित कुएं से पुलिस ने युवक का शव बरामद किया. शव की पहचान मनोज मुंडा (24 वर्ष, पिता रामा मुंडा, गांव गम्हरिया, थाना बुढ़मू) के रूप में की गयी. वह अपने जीजा श्याम देव मुंडा के घर इचादाग में रह रहा था. 10 फरवरी को सरस्वती पूजा देखने के लिए निकला था. रात में वह घर नहीं लौटा, तो सुबह उसकी खोजबीन शुरू की गयी.
इसी क्रम में गांव के एक कुएं के समीप उसका एक चप्पल मिला. आशंका के आधार पर कुएं में झग्गर डाला गया, तो उसका शव मिला. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी. पुलिस ने कुएं से शव निकाल कर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >