रांची : लोकसभा चुनाव में सभा व रैली के लिए पहले आओ-पहले पाओ की तर्ज पर मिलेगी अनुमति
रांची : लोकसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग की ओर से कई कदम उठाये जा रहे हैं. इस बार लोकसभा चुनाव में सुविधा एप की लांचिंग होगी. चुनाव के पहले प्रत्याशियों व कार्यकर्ताओं को प्रचार, सभा, रैली, वाहनों के लिये सुविधा एप के जरिये आवेदन देना होगा, तभी अनुमति मिल पायेगी. चुनाव को हाइटेक करने […]
रांची : लोकसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग की ओर से कई कदम उठाये जा रहे हैं. इस बार लोकसभा चुनाव में सुविधा एप की लांचिंग होगी. चुनाव के पहले प्रत्याशियों व कार्यकर्ताओं को प्रचार, सभा, रैली, वाहनों के लिये सुविधा एप के जरिये आवेदन देना होगा, तभी अनुमति मिल पायेगी.
चुनाव को हाइटेक करने और पक्षपात के आरोपों से बचने के लिए निर्वाचन आयोग सुविधा एप को ला रहा है. इसमें प्रत्याशियों को पहले आओ-पहले पाओ की तर्ज पर काम करना होगा. जो पहले आवेदन करेगा उसे ही सभा व रैली के लिए अनुमति मिलेगी. यदि किसी एक स्थान पर किसी समय के लिए किसी प्रत्याशी को अनुमति दी जा चुकी है, तो दोबारा कोई प्रत्याशी को उक्त स्थान के लिए आवेदन नहीं कर पायेगा.
सुविधा एप के जरिये किसी भी राजनीतिक दल व प्रत्याशी अपनी आमसभा एवं रैली की अनुमति के लिए आवेदन कर सकेंगे. इस आवेदन प्रक्रिया में पहले आने वाले का समय एवं तिथि पूर्व से निर्धारित रहेगी, इस आधार पर पहले आनेवाले दल को सीधे तौर पर फायदा मिलेगा.
पूरी पारदर्शिता रखने का होगा प्रयास : चुनाव के दौरान सत्ताधारी दल को प्राथमिकता दिये जाने के आरोप लगते रहे हैं. लेकिन, इस एप के द्वारा आवेदन करने पर चाह कर भी रिटर्निंग अधिकारी देर से आवेदन करने वाले को लाभ नहीं पहुंचा पायेगा. यह एप रेंडमली काम करता है. जिसके चलते यह खुद ही अपना समय एवं दिनांक डिसप्ले करेगा.
चुनावी प्रक्रिया पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से सुविधा एप व सी विजिल एप्लीकेशन लाये जा रहे हैं. किसी प्रकार की अनुमति के लिये प्रत्याशियों को संबंधित कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने होंगे.
राय महिमापत रे, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रांची