रांची : टेरर फंडिंग के आरोपी की याचिका खारिज

रांची : एनआइए के विशेष न्यायाधीश नवनीत कुमार की अदालत में आधुनिक पावर के महाप्रबंधक संजय जैन की जमानत याचिका सुनवाई के बाद खारिज हो गयी. संजय जैन चतरा के टंडवा स्थित मगध अौर आम्रपाली कोल परियोजना में टेरर फंडिंग मामले में आरोपी हैं. उन्होंने पिछले दिनों जमानत याचिका दायर की थी. इस मामले में […]

रांची : एनआइए के विशेष न्यायाधीश नवनीत कुमार की अदालत में आधुनिक पावर के महाप्रबंधक संजय जैन की जमानत याचिका सुनवाई के बाद खारिज हो गयी. संजय जैन चतरा के टंडवा स्थित मगध अौर आम्रपाली कोल परियोजना में टेरर फंडिंग मामले में आरोपी हैं.
उन्होंने पिछले दिनों जमानत याचिका दायर की थी. इस मामले में दायर आरोप पत्र में कहा गया है कि सीसीएल, पुलिस, उग्रवादी अौर शांति समिति के बीच समन्वय बैठाने की आड़ में लेवी के रूप में बड़ी रकम उठायी गयी. इसमें संजय जैन की भी संलिप्तता की बात सामने आयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >