झारखंड के दो तीरंदाजों की सड़क हादसे में मौत

जमशेदपुर : झारखंड के दो अंतर्राष्ट्रीय स्तर के तीरंदाज जसपाल सिंह और सरस सोरेन की शहडोल (मध्य प्रदेश) में सड़क हादसे में मौत हो गयी. यह घटना मंगलवार की देर रात की है. दोनों जमशेदपुर के रहनेवाले थे. जसपाल सिंह साकची और सरस सोरेन मानगो (डिमना रोड) के रहनेवाले थे. जानकारी के अनुसार, दोनों कार […]

जमशेदपुर : झारखंड के दो अंतर्राष्ट्रीय स्तर के तीरंदाज जसपाल सिंह और सरस सोरेन की शहडोल (मध्य प्रदेश) में सड़क हादसे में मौत हो गयी. यह घटना मंगलवार की देर रात की है. दोनों जमशेदपुर के रहनेवाले थे. जसपाल सिंह साकची और सरस सोरेन मानगो (डिमना रोड) के रहनेवाले थे.
जानकारी के अनुसार, दोनों कार से भोपाल जा रहे थे. इसी क्रम में शहडोल के पास बिना पार्किंग लाइट के सड़क पर खड़े ट्रक से कार टकरा गयी. सरस की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि जसपाल ने अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया. दोनों खिलाड़ियों के शव को बुढ़ार स्वास्थ्य केंद्र में रखा गया है. घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन शहडोल के लिए बुधवार तड़के रवाना हो गये. पोस्टमार्टम के बाद परिवार के लोग शव लेकर शहर आयेंगे.
मंगलवार को कार से जमशेदपुर से हुए थे रवाना : घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, भोपाल में चल रहे जूनियर नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में लगे इक्यूपमेंट स्टॉल देखने दोनों कार से भोपाल जा रहे थे.
इसी दौरान शहडोल में दुर्घटना हो गयी. सरस सोरेन और जसपाल सिंह के निधन पर झारखंड तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने शोक व्यक्त किया है. कहा कि दुःख की इस घड़ी में ईश्वर उनके परिजनों को सहन शक्ति प्रदान करें.
पुलिस के अनुसार, शहडोल स्थित नेशनल हाइवे – 43 पर देर रात एक ट्रक खराब हो गया था. सड़क पर बिना पार्किंग लाइट जलाये ही उसे पार्क कर दिया गया था. रात होने के कारण जसपाल और सरस की नजर ट्रक पर नहीं पड़ी और उनकी कार पीछे से ट्रक में जा घुसी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >