VIDEO : CM रघुवर दास ने महिला को देख काफिला रुकवाया, बीमार होने पर की मदद

रांची : हरमू रोड में भाजपा प्रदेश कार्यालय के आगे एक गरीब महिला को देख मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अपना काफिला रुकवा दिया और महिला को कार के पास बुलाया. महिला ने मुख्यमंत्री को बताया कि वह काफी गरीब और बीमार है. गरीबी के कारण वह अपना इलाज नहीं करा पा रही है. मुख्यमंत्री ने […]

रांची : हरमू रोड में भाजपा प्रदेश कार्यालय के आगे एक गरीब महिला को देख मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अपना काफिला रुकवा दिया और महिला को कार के पास बुलाया. महिला ने मुख्यमंत्री को बताया कि वह काफी गरीब और बीमार है. गरीबी के कारण वह अपना इलाज नहीं करा पा रही है. मुख्यमंत्री ने उसकी आर्थिक सहायता की और उसके इलाज का निर्देश दिया.

महिला पहाड़ी मंदिर के समीप की रहने वाली है. वह अपनी फरियाद लेकर सीएम से मिलने पहुंची थी. रोड के किनारे खड़ी थी, तो मुख्यमंत्री ने उसे देखकर अपना काफिला रोक दिया और महिला की फरियाद सुनी. उन्होंने अधिकारियों को उसका इलाज कराने का निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >