खूंटी में भाजपा का प्रबुद्ध जन सम्मेलन, प्रेम शुक्ला ने कहा, देश में सभी चोर मिल कर मचा रहे शोर

कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की खूंटी/रांची: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने कहा कि देश में सभी चोर मिल कर शोर मचा रहे हैं. इनकी मंशा है कि किसी प्रकार देश के चौकीदार को चोर साबित करें और अपनी चोरी की बारात निकालें. पूर्व में भी इन्होंने देश की जनता को […]

कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की
खूंटी/रांची: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने कहा कि देश में सभी चोर मिल कर शोर मचा रहे हैं. इनकी मंशा है कि किसी प्रकार देश के चौकीदार को चोर साबित करें और अपनी चोरी की बारात निकालें. पूर्व में भी इन्होंने देश की जनता को ठगने का कार्य किया है. अब उनकी नहीं चल रही है, तो चिंता बढ़ गयी है़ श्री शुक्ला रविवार को खूंटी में आयोजित भाजपा प्रबुद्ध जन सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे.
उन्होंने कहा कि मां-बेटे के बाद अब बेटी प्रियंका भी राजनीति में आ गयी हैं. वह रॉबर्ट वाड्रा की तरह भ्रष्टाचार करने के लिए आयी हैं. सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस के कई बड़े नेता जमानत पर हैं. अब तो वाड्रा ने भी जमानत ले ली है़ उन्होंने रॉबर्ट वाड्रा को फर्जी किसान बताते हुए 500 करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया़.
उन्होंने कहा कि इस वर्ष एनडीए को 400 से अधिक सीटें आयेंगी़. कांग्रेस दहाई अंक भी हासिल नहीं कर पायेगी. राम मंदिर को लेकर उन्होंने कहा कि इसके लिए एक बार फिर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में लाना होगा. नकली गांधियों ने तीन पीढ़ी तक राज किया, लेकिन जनता को कुछ नहीं मिला. उन्होंने प्रबुद्धजनों से घर-घर जाकर नरेंद्र मोदी के कार्यों को बताने की अपील की़
भाजपा सरकार ने 32 करोड़ लोगों को बैंकिंग सिस्टम से जोड़ा : गिलुवा : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि आजादी के 70 वर्ष के बाद भी लोगों को बैंकिंग सिस्टम से नहीं जोड़ा गया था, लेकिन भाजपा की सरकार में 32 करोड़ से अधिक लोगों को बैंकों से जोड़ा गया. आज सरकार द्वारा लाभुकों को दी जाने वाली शत प्रतिशत राशि उनके बैंक खातों तक पहुंच रही है़ बिचौलिये समाप्त हो गये हैं. ग्रामीण विकास मंत्री सह खूंटी विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे विश्व में भारत को सम्मान मिला है़
देश के समग्र विकास के लिए उन्हें दोबरा प्रधानमंत्री बनाने को लेकर प्रबुद्धजनों को संकल्प लेना होगा. उन्होंने कहा कि कुछ लोग सीएनटी-एसपीटी एक्ट और संविधान की गलत व्याख्या कर लोगों को बहकाते हैं. कहा जा रहा है कि सरकार उनसे जमीन छीन लेगी, लेकिन मैं स्पष्ट रूप से कह रहा हूं कि जब तक केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार है, कोई भी किसी की एक इंच जमीन नहीं छिन पायेगा. कार्यक्रम में कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की़
संचालन कृपा सिंधु बेहरा ने किया. मौके पर संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, शिव पूजन पाठक, डॉ अमर चौधरी, विनय लाल, छोटे राय, मनोज गुप्ता, सत्येंद्र मलिक, राजेंद्र केसरी, काशीनाथ महतो, ओपी कश्यप, आदित्य प्रसाद गुप्ता, मनोज कुमार समेत खूंटी, रांची और हजारीबाग के प्रबुद्ध लोगउपस्थित थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >