रांची : रिम्स के हड्डी विभाग और रांची आॅर्थोपेडिक क्लब के तत्वावधान में झारखंड ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन का तीन दिवसीय वार्षिक सम्मेलन शुक्रवार को रिम्स में शुरू हुआ. सम्मेलन के पहले दिन लाइव वर्कशॉप आयोजित किया गया. लाइव सर्जरी के अलावा कैडेवेरिक सर्जरी भी की गयी. कूल्हे के प्रत्यारोपण व स्पाइन फिक्सेशन की सर्जरी की गयी.
रांची : लाइव सर्जरी में डॉक्टरों ने सीखा स्पाइन का ऑपरेशन
रांची : रिम्स के हड्डी विभाग और रांची आॅर्थोपेडिक क्लब के तत्वावधान में झारखंड ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन का तीन दिवसीय वार्षिक सम्मेलन शुक्रवार को रिम्स में शुरू हुआ. सम्मेलन के पहले दिन लाइव वर्कशॉप आयोजित किया गया. लाइव सर्जरी के अलावा कैडेवेरिक सर्जरी भी की गयी. कूल्हे के प्रत्यारोपण व स्पाइन फिक्सेशन की सर्जरी की गयी. […]

मुंबई से आये चिकित्सक ने राज्य के हड्डी रोग विशेषज्ञों को सर्जरी की बारीकियां सिखायी. सम्मेलन में देश के सभी राज्यों से करीब 200 से अधिक हड्डी रोग विशेषज्ञ शामिल हो रहे हैं. आयोजन समिति के सचिव डॉ गोविंद गुप्ता व सह सचिव डॉ शशिकांत सुमन ने बताया कि शनिवार को सम्मेलन का विधिवत उदघाटन रिम्स के हड्डी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ सुरेश्वर पांडेय करेंगे.
इसके बाद विशेषज्ञ चिकित्सक हड्डी रोग से संबंधी बीमारी से संबंधित विषय पर व्याख्यान देंगे. सम्मेलन में हड्डी व स्पाइन की सर्जरी के अत्याधुनिक तकनीक के बारे में भी जानकारी दी जायेगी. लाइव सर्जरी को रिम्स ऑडिटोरियम में डॉक्टरों ने देखा.