रांची : राजधानी की सड़कों पर निर्धारित गति सीमा से अधिक तेज वाहन चलाने पर स्पीड गन कैमरा वाहन पकड़ेगा. इसके बाद यातायात पुलिस तेज वाहन चलाने वालों से मोटर वाहन अधिनियम के तहत जुर्माना वसूलेगी. राजधानी के आठ स्थानों पर स्पीड गन कैमरे लगाने के लिए प्रस्ताव किया जा रहा है. एक कैमरे की […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
रांची : राजधानी की सड़कों पर निर्धारित गति सीमा से अधिक तेज वाहन चलाने पर स्पीड गन कैमरा वाहन पकड़ेगा. इसके बाद यातायात पुलिस तेज वाहन चलाने वालों से मोटर वाहन अधिनियम के तहत जुर्माना वसूलेगी. राजधानी के आठ स्थानों पर स्पीड गन कैमरे लगाने के लिए प्रस्ताव किया जा रहा है. एक कैमरे की कीमत करीब आठ लाख रुपये होगी.
इन कैमरे को किसी निश्चित स्थान पर फिक्स कर दिया जायेगा. संबंधित स्थान पर निर्धारित गति सीमा से अधिक तेज वाहन चलाने पर वाहन की पूरी इमेज और वाहन किसके नाम पर निबंधित है, इसकी पूरी जानकारी कैमरे में रिकॉर्ड हो जायेगी. इसी के आधार पर बाद में ट्रैफिक पुलिस वाहन मालिक और चालक के खिलाफ कार्रवाई करेगी.
परिवहन विभाग ने जारी किया था आदेश : सरकार की सहमति से परिवहन विभाग ने 26 दिसंबर 2018 को नगर निगम क्षेत्र, नेशनल हाइवे और स्टेट हाइवे में वाहन चलाने के लिए गति सीमा निर्धारण संबंधी आदेश जारी किया था. वाहन की गति सड़क सुरक्षा और आमलोगों के सुविधा के लिए तय की गयी थी. वाहनों के हिसाब से नगर निगम क्षेत्र, स्टेट हाइवे और नेशनल हाइवे के लिए अलग-अलग गति सीमा निर्धारित की है.
राजधानी के आठ स्थानों पर स्पीड गन कैमरे लगाने के लिए तैयार हो रहा प्रस्ताव
तेज वाहन चलानेवालों से मोटर वाहन अधिनियम के तहत वसूला जायेगा जुर्माना