रांची : अब सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए देना होगा दोगुना पैसा

रांची : रांची नगर निगम ने सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए नयी दर निर्धारित कर दी है. अब शहरवासियों को इसके लिए पूर्व की तुलना में दोगुनी दर का भुगतान करना होगा. मंगलवार को होनेवाली निगम बोर्ड की बैठक में उक्त प्रस्ताव को मंजूरी दी जायेगी. यह बैठक नगर निगम सभागार में दिन के […]

रांची : रांची नगर निगम ने सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए नयी दर निर्धारित कर दी है. अब शहरवासियों को इसके लिए पूर्व की तुलना में दोगुनी दर का भुगतान करना होगा. मंगलवार को होनेवाली निगम बोर्ड की बैठक में उक्त प्रस्ताव को मंजूरी दी जायेगी. यह बैठक नगर निगम सभागार में दिन के 11 बजे से होगी.
रांची नगर निगम द्वारा लिये गये फैसले के मुताबिक पहले आवासीय भवनों के सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए पहले 1250 रुपये लिये जाते थे.
अब ऐसे भवनों से 2500 रुपये लिये जायेंगे. वहीं अपार्टमेंट से जहां पूर्व में 2500 रुपये लिये जाते थे. अब उनसे 5000 रुपये प्रति ट्रिप वसूले जायेंगे. वहीं, व्यवसायिक भवनों से जहां पूर्व में 2500 रुपये प्रति ट्रिप वसूला जाता था. अब ऐसे भवनों से 7000 हजार रुपये लिये जायेंगे.
इन प्रस्तावों पर भी लगेगी मुहर : शहर के आमलोग अब अपने जमीन की नापी निगम के अमीन से करवा सकते हैं. इसके लिए लोगों को निगम में एक निर्धारित राशि जमा करनी होगी. मंगलवार की बैठक में राशि का निर्धारण कर लिया जायेगा. ज्ञात हो कि पूर्व में भी नगर निगम के अमीन द्वारा नि:शुल्क जमीन की नापी की जाती थी.
लेकिन, इसकी सेवा शहर के लोगों को कम ही मिलती थी. आमलोगों को इसकी सेवा मिले, इसके लिए दर का निर्धारण किया जा रहा है. बैठक में वेंडर मार्केट के दूसरे व तीसरे तल में बनी दुकानों के लिए एसडीओ द्वारा तय किये गये रेट निर्धारण पर भी चर्चा होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >