रांची में बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान

रांची : राजधानी में बिजली की कटौती से उपभोक्ता परेशान हैं. हटिया ग्रिड को सोमवार सुबह 9:15 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक केवल 50 मेगावाट बिजली मिली. इस वजह से उक्त अवधि में सभी सब स्टेशनों को बिजली कटौती के निर्देश दिये गये थे. नतीजतन सभी सब स्टेशनों से एक-एक घंटे से अधिक देर […]

रांची : राजधानी में बिजली की कटौती से उपभोक्ता परेशान हैं. हटिया ग्रिड को सोमवार सुबह 9:15 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक केवल 50 मेगावाट बिजली मिली. इस वजह से उक्त अवधि में सभी सब स्टेशनों को बिजली कटौती के निर्देश दिये गये थे. नतीजतन सभी सब स्टेशनों से एक-एक घंटे से अधिक देर तक बिजली की कटौती की गयी.
शाम 6:15 बजे से हटिया ग्रिड को 100 मेगावाट बिजली मिल रही थी. जबकि, मांग 130 मेगावाट की थी. इस कारण एचइसी, तुपुदाना, अरगोड़ा, पुंदाग, हटिया, हरमू, बिरसा चौक, हवाई नगर, हरमू बाई पास रोड, कांके, रातू रोड, रातू, कांके रोड, अपर बाजार सहित अन्य संबंधित इलाके के उपभोक्ताओं ने घंटों बाधित बिजली मिलने की शिकायत की.
इधर, नामकुम ग्रिड से सुबह 8:15 से दोपहर 2:25 बजे तक बिजली की कटौती की गयी. सुबह 8:15 बजे तक इस ग्रिड को 50 मेगावाट बिजली मिली थी. सुबह 9:15 बजे घटकर 30 मेगावाट हो गयी. इसके बाद भी काफी देर तक आपूर्ति में उतार-चढ़ाव होता रहा. इस कारण से कई-कई इलाकों में डेढ़ से दो घंटे तक की बिजली की कटौती करायी गयी.
इस कारण नामकुम, कोकर, टाटीसिलवे, हिनू, बूटी मोड़, बरियातू, कांटाटोली, सिल्ली, सहित अन्य बड़े इलाके प्रभावित रहे. कांके ग्रिड को कम बिजली मिलने के कारण सभी सब स्टेशनों को बिजली कटौती करने का निर्देश दिया गया था. कांके, पिठोरिया, मोरहाबादी, सुकुरहूट, बोड़ेया सहित अन्य संबंधित इलाकों को भी बाधित बिजली मिल रही थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >