रांची : भारतीय स्टेट बैंक आज डिफॉल्टर कार लोन ग्राहकों की गाड़ियों की नीलामी

रांची : भारतीय स्टेट बैंक कार लोन धारकों द्वारा समय पर कीमत न अदा करने की वजह से एनपीए हो गये लोन खातों पर सख्त कदम उठाते हुए वसूली अभियान चला रहा है. जनवरी में अब तक कुल 30 गाड़ियां जब्त की गयी हैं. इन गाड़ियों की नीलामी 29 जनवरी 2019 को लालपुर स्थित एसबीआइ […]

रांची : भारतीय स्टेट बैंक कार लोन धारकों द्वारा समय पर कीमत न अदा करने की वजह से एनपीए हो गये लोन खातों पर सख्त कदम उठाते हुए वसूली अभियान चला रहा है. जनवरी में अब तक कुल 30 गाड़ियां जब्त की गयी हैं. इन गाड़ियों की नीलामी 29 जनवरी 2019 को लालपुर स्थित एसबीआइ के निकट होगी.
एसबीआइ प्रशासनिक कार्यालय रांची से उप महाप्रबंधक संजय श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि तीन इएमआइ नहीं चुकाने पर रिकवरी एजेंट की मदद से गाड़ी कब्जे में ली जायेगी अौर नीलाम कर दी जायेगी. नीलामी से प्राप्त राशि अगर ऋण राशि से कम हुई, तो बकाये पैसे के लिए कानूनी प्रक्रिया के तहत केस भी किया जायेगा. नीलामी से संबंधित विशेष जानकारी एसबीआइ के नजदीकी शाखा से संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >