रांची : मोरहाबादी टाइम्स स्क्वायर को बिजली का कनेक्शन मिला

रांची : मोरहाबादी मैदान में जुडको द्वारा बनाये गये टाइम्स स्क्वायर को बिजली विभाग ने गुरुवार को बिजली का कनेक्शन दे दिया गया है. इसे न्यू कैपिटल डिवीजन के मोरहाबादी स्थित सब स्टेशन के फुटबॉल स्टेडियम फीडर से बिजली दी गयी है. गुरुवार को सभी कार्य को पूर्ण कर इसका परीक्षण कर लिया गया. सब […]

रांची : मोरहाबादी मैदान में जुडको द्वारा बनाये गये टाइम्स स्क्वायर को बिजली विभाग ने गुरुवार को बिजली का कनेक्शन दे दिया गया है.
इसे न्यू कैपिटल डिवीजन के मोरहाबादी स्थित सब स्टेशन के फुटबॉल स्टेडियम फीडर से बिजली दी गयी है. गुरुवार को सभी कार्य को पूर्ण कर इसका परीक्षण कर लिया गया. सब कुछ सफल होने के बाद इसे नो लोड पर चालू कर दिया गया है. शुक्रवार से यहां नियमित बिजली की आपूर्ति शुरू हो जायेगी.
गणतंत्र दिवस के बाद इसे एक और वीआइपी फीडर से बिजली मिलने लगेगी. इससे यहां दो स्रोत से बिजली उपलब्ध हो पायेगी. जुडको की ओर से यहां बिजली का कनेक्शन लेने के लिए 93 लाख रुपये जमा कराये गये हैं. उनकी ओर से 1400 केवीए का लोड लिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >