रांची : 16 जिलों में मलेरिया सर्वेक्षण 28 व 29 को

रांची : झारखंड मलेरिया प्रभावित राज्यों में से एक है. विभिन्न जिलों से प्राप्त वार्षिक रिपोर्ट के अाधार पर सरकार ने कुल 16 जिलों में मलेरिया संबंधी सर्वेक्षण करने का निर्णय लिया है. इनमें पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, प. सिंहभूम, सरायकेला, पूर्वी सिंहभूम, गिरिडीह, हजारीबाग, पाकुड़, गोड्डा, दुमका व साहेबगंज जिले शामिल […]

रांची : झारखंड मलेरिया प्रभावित राज्यों में से एक है. विभिन्न जिलों से प्राप्त वार्षिक रिपोर्ट के अाधार पर सरकार ने कुल 16 जिलों में मलेरिया संबंधी सर्वेक्षण करने का निर्णय लिया है. इनमें पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, प. सिंहभूम, सरायकेला, पूर्वी सिंहभूम, गिरिडीह, हजारीबाग, पाकुड़, गोड्डा, दुमका व साहेबगंज जिले शामिल हैं. इन जिलों के 89 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) के तहत अाने वाले सभी गांवों के सभी घरों में 28 व 29 जनवरी को स्वास्थ्य कार्यकर्ता जाकर मलेरिया के रोगियों की पहचान करेंगे.
प्रभावित रोगियों का तत्काल इलाज शुरू कराया जायेगा. गौरतलब है कि मलेरिया संक्रमित मादा एनाफिलिज मच्छर के काटने से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में प्रसारित होता है. संक्रमित व्यक्ति को बार-बार बुखार आने व पसीने के साथ बुखार उतर जाने, सिर और बदन दर्द, भूख न लगने तथा उल्टी की शिकायत होती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >