रांची : युवती से दुष्कर्म, आरोपी पटना से हुआ गिरफ्तार

रांची : पंडरा के एक होटल में युवती से दुष्कर्म करनेवाले आशीष कुमार को पंडरा पुलिस ने पटना के पत्रकार नगर से गिरफ्तार किया है. आशीष पर युवती की नाबालिग रिश्तेदार के साथ अश्लील हरकत व मारपीट करने का भी आरोप है. आरोपी इंजीनियर है और एक निजी कंपनी में कार्यरत है़ जानकारी के मुताबिक […]

रांची : पंडरा के एक होटल में युवती से दुष्कर्म करनेवाले आशीष कुमार को पंडरा पुलिस ने पटना के पत्रकार नगर से गिरफ्तार किया है. आशीष पर युवती की नाबालिग रिश्तेदार के साथ अश्लील हरकत व मारपीट करने का भी आरोप है. आरोपी इंजीनियर है और एक निजी कंपनी में कार्यरत है़
जानकारी के मुताबिक कुछ दिनों पहले अाशीष कुमार, युवती व उसकी नाबालिग रिश्तेदार रायपुर से बस से रांची आ रहे थे़ बस में आशीष ने नाबालिग से छेड़छाड़ की थी. युवती नाबालिग के साथ रांची परीक्षा देने आ रही थी.
बाद में युवती और नाबालिग को झांसा में लेकर अाशीष पंडरा के एक होटल में ठहरा और वहीं युवती के साथ दुष्कर्म किया़ नाबालिग को भी अपनी हवस का शिकार बनाने की कोशिश में उसके साथ अश्लील हरकत की. युवती ने जब इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही, तो आशीष उसे शादी का झांसा देकर पटना स्थित अपने घर पर माता-पिता से बात कराने ले गया.
वहां परिवारवालों ने युवती व नाबालिग के साथ मारपीट की और दोनों को वहां से भगा दिया. पटना से रांची पहुंचने के बाद युवती ने पंडरा ओपी में आशीष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी. इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की और आशीष को गिरफ्तार कर लिया़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >