रांची : आज से प्रशासनिक अधिकारी एक घंटे सुनेंगे आमलोगों की समस्याएं

रांची : जिला प्रशासन के सभी अधिकारी अपने कार्यालय में एक घंटे आमलोगों की शिकायत सुनेंगे. यह व्यवस्था 21 जनवरी से शुरू हो जायेगी. इस नयी व्यवस्था के तहत सारे पदाधिकारी प्रत्येक दिन एक घंटे आमजनों की शिकायतों को सुनेंगे. इस संबंध में उपायुक्त राय महिमापत रे ने आदेश जारी कर इसे अनिवार्य कर दिया […]

रांची : जिला प्रशासन के सभी अधिकारी अपने कार्यालय में एक घंटे आमलोगों की शिकायत सुनेंगे. यह व्यवस्था 21 जनवरी से शुरू हो जायेगी. इस नयी व्यवस्था के तहत सारे पदाधिकारी प्रत्येक दिन एक घंटे आमजनों की शिकायतों को सुनेंगे.
इस संबंध में उपायुक्त राय महिमापत रे ने आदेश जारी कर इसे अनिवार्य कर दिया है. उन्होंने अादेश दिया है कि सारे पदाधिकारी अपने लैंडलाइन टेलीफोन पर ससमय मौजूद रहेंगे. जो शिकायत आयेंगे उनका निष्पादन भी तय समय पर करेंगे. इस कार्य के लिए सारे पदाधिकारियों का रोस्टरवार सूची भी जारी कर दी गयी है. शिकायत सुनने का समय भी निर्धारित कर दिया गया है. अधिकारी दिन के 12 बजे से दिन के एक बजे तक आमजनों की शिकायतों को सुनेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >