रांची : बंद हो आंध्र व बंगाल की मछलियों की खरीद-बिक्री

रांची : भाजपा नेता सह अधिवक्ता सुधीर श्रीवास्तव ने रांची में आंध्र व बंगाल की मछलियों की खरीद-बिक्री पर रोक लगाने के लिए उपायुक्त राय महिमापत रे व नगर आयुक्त मनोज कुमार को ज्ञापन सौंपा. उन्होंने बताया कि हाल ही में पटना में आंध्र व बंगाल की मछलियों का सैंपल लेकर जांच करायी गयी थी, […]

रांची : भाजपा नेता सह अधिवक्ता सुधीर श्रीवास्तव ने रांची में आंध्र व बंगाल की मछलियों की खरीद-बिक्री पर रोक लगाने के लिए उपायुक्त राय महिमापत रे व नगर आयुक्त मनोज कुमार को ज्ञापन सौंपा. उन्होंने बताया कि हाल ही में पटना में आंध्र व बंगाल की मछलियों का सैंपल लेकर जांच करायी गयी थी, जिसमें फार्मलिन की मात्रा मानक से ज्यादा पायी गयी थी.
इसके बाद पटना में तत्काल आंध्र व बंगाल की मछलियों की खरीद-बिक्री पर रोक लगा दी गयी है. फार्मलिन युक्त मछली खाने से निमोनिया, कैंसर और हेपेटाइटिस हो सकता है. रांची में भी आंध्र व बंगाल की मछलियां भारी मात्रा में आती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >