शुरुआती दौर में एचइसी को पांच हजार टन का ऑर्डर मिलेगा

25 फरवरी से प्लांट अस्पताल सेक्टर तीन में स्थानांतरित होगा : प्रबंधन हटिया प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन व एचइसी प्रबंधन के बीच शनिवार को द्विपक्षीय वार्ता हुई. यूनियन के महामंत्री राणा संग्राम ने प्रबंधन के समक्ष यूनियन की कई मांगें रखी. इस बाबत श्री राणा ने बताया कि प्रबंधन से सेवानिवृत्त होने वाले कामगार से (जो […]

25 फरवरी से प्लांट अस्पताल सेक्टर तीन में स्थानांतरित होगा : प्रबंधन
हटिया प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन व एचइसी प्रबंधन के बीच शनिवार को द्विपक्षीय वार्ता हुई. यूनियन के महामंत्री राणा संग्राम ने प्रबंधन के समक्ष यूनियन की कई मांगें रखी.
इस बाबत श्री राणा ने बताया कि प्रबंधन से सेवानिवृत्त होने वाले कामगार से (जो व्यक्तिगत मजबूरी की वजह से क्वार्टर नहीं खाली कर पा रहे हैं) जबरन ज्यादा किराया प्रबंधन नहीं वसूले. इस पर सीएमडी एमके सक्सेना ने कहा कि लिखित आवेदन पर डीपीएस चार्ज नहीं लगेगा. अस्पताल की व्यवस्था दो स्थानों पर होने से कर्मचारियों व पूर्व कर्मचारियों को परेशानी हो रही है के सवाल पर सीएमडी ने कहा कि 25 फरवरी तक प्लांट अस्पताल पूरी तरह सेक्टर तीन में स्थानांतरित हो जायेगा. एलटीए चालू करने पर सीएमडी ने कहा कि इसकी समीक्षा की जायेगी.
सप्लाइ कामगारों का अपग्रेडेशन दो की जगह एक वर्ष में करने पर पर सीएमडी ने सकारात्मक रूप से विचार करने की बात कही. बैठक में प्रबंधन की ओर से कार्मिक प्रमुख दीपक दुबे, यूनियन की ओर से लीलाधर सिंह, अवधेश सिंह, गिरीश चौहान, इसराइल अंसारी, शनि कुमार सिंह, सरजू सिंह, भोला साव, राम मोहन बैठा आदि मौजूद थे.
एचइसी सीएमडी के लिए विज्ञापन
पब्लिक इंटरप्राइजेज सेलेक्शन बोर्ड ने एचइसी के सीएमडी पद के लिए विज्ञापन निकाला है. विज्ञापन में आवेदन देने की अंतिम तिथि 15 फरवरी निर्धारित की गयी है. मालूम हो कि एचइसी के सीएमडी अभिजीत घोष 31 दिसंबर 2018 को रिटायर हो गये. वर्तमान में भारी उद्योग मंत्रालय ने कंपनी के कार्मिक निदेशक मृदुल कुमार सक्सेना को कार्यवाहक सीएमडी बनाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >