रांची : जीवित को मृत बता कर जमीन बेचने का प्रयास, की शिकायत

रांची : भू माफिया द्वारा बालश्रृंग में जीवित आदमी को मृत बताकर जमीन बेचने का प्रयास करने का मामला सामने आया है. अधिवक्ता बच्चू लाल ने इसकी ऑनलाइन शिकायत एसएसपी से की है. नेताजीनगर के रहनेवाले अधिवक्ता का आरोप है कि धरमवीर प्रसाद नामक एक व्यक्ति ने उनके पुरखों की जमीन का खुद को हकदार […]

रांची : भू माफिया द्वारा बालश्रृंग में जीवित आदमी को मृत बताकर जमीन बेचने का प्रयास करने का मामला सामने आया है. अधिवक्ता बच्चू लाल ने इसकी ऑनलाइन शिकायत एसएसपी से की है.
नेताजीनगर के रहनेवाले अधिवक्ता का आरोप है कि धरमवीर प्रसाद नामक एक व्यक्ति ने उनके पुरखों की जमीन का खुद को हकदार बताते हुए सलीम अंसारी, सकील अंसारी, दिलावर हुसैन, हासिम अंसारी और इम्तियाज अंसारी के नाम पर पावर ऑफ अटॉर्नी कर दिया गया है. बच्चू लाल के अनुसार उनके पूर्वजों के नाम पर 31 एकड़ 92 डिसमिल जमीन है.
अधिवक्ता का यह भी आरोप है कि जब वे मामले में तुपुदाना ओपी और धुर्वा थाने में शिकायत करने गये, तब उनकी शिकायत लेने से पुलिस ने इनकार कर दिया. हालांकि, मामले में तुपुदाना ओपी प्रभारी और धुर्वा थाना प्रभारी का कहना है कि उन्हें ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >