आजसू पार्टी ने किया संकल्प दिवस का आयोजन
रांची : आजसू पार्टी की ओर से राज्य के सभी प्रखंडों में संकल्प दिवस आयोजित कर झारखंड आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गयी. पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आंदोलनकारियों को उनका हक और सम्मान दिलाने की दिशा में दबाव बनाने का संकल्प लिया. पार्टी के मुख्य प्रवक्ता देवशरण भगत ने कहा कि जब तक झारखंड को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिल जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. पार्टी की ओर से नौ जून से आठ अगस्त तक प्रधानमंत्री के नाम पोस्टकार्ड प्रेषण का अभियान चलाया जा रहा है.
इस अभियान को गति प्रदान करने के लिए संकल्प दिवस का आयोजन किया गया. संकल्प दिवस के इस कार्यक्रम में चंद्र प्रकाश चौधरी, मनोज महतो, रोशनलाल चौधरी, विजय कुमार साहू, ब्रह्मदेव महतो, तिवारी महतो, कमल किशोर भगत, लाल गुड्ड नाथ शाहदेव, इसलाम अंसारी, उमाकांत रजक, योगेंद्र महतो, काशीनाथ सिंह, साधु शरण गोप, शोभा रानी महतो, रामचंद्र सहिस, समीर मोहंती, कान्हु सामंत, सुनील महतो, चतुरानंद पांडेय, प्रदीप वर्मा, अमित तिवारी, राम प्रवेश यादव, नवीन दूबे, मंटू महतो, सुमिता दास, अजय नारायण लाल, जय साहू समेत कई लोग शामिल हुए.
