रांची : कृष्णापुरी व अयोध्यापुरी में मंत्री ने सुनी जन समस्याएं

रांची : विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत रविवार को नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने चुटिया के कृष्णापुरी एवं अयोध्यापुरी मोहल्लों का दौरा किया. मंत्री ने यहां लोगों की समस्याएं सुनीं. इस दौरान लोगों ने मंत्री से आग्रह किया कि मोहल्ले में सरकार की कई योजनाएं चल रही हैं. लेकिन, कई मोहल्ले ऐसे हैं, […]

रांची : विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत रविवार को नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने चुटिया के कृष्णापुरी एवं अयोध्यापुरी मोहल्लों का दौरा किया.
मंत्री ने यहां लोगों की समस्याएं सुनीं. इस दौरान लोगों ने मंत्री से आग्रह किया कि मोहल्ले में सरकार की कई योजनाएं चल रही हैं. लेकिन, कई मोहल्ले ऐसे हैं, जहां अब तक सड़क व नाली नहीं बन पायी है. ऐसे कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करायें. लोगों की समस्या सुनकर मंत्री ने कहा कि जन समस्याओं का समाधान मेरा दायित्व है तथा विकास के प्रति आप सबों का सहयोग निरंतर अपेक्षित है.
आप सबों के सहयोग से ही विकास की गति तेज होगी. आपलोग आमसभा कर प्राथमिकता के अनुसार योजनाओं का चयन कर मुझे बताएं. आपके बताये गये कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाऊंगा. इस अवसर पर पार्षद रीता मुंडा, मुन्ना सिंह, जनार्दन साह, सुधीर कुमार, विनोद पंडित, अरविंद कुमार, संजय ठाकुर, महेंद्र ठाकुर, उमेश सिंह, सुशील शर्मा आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >