रांची : आरआरडीए 66 करोड़ रुपये की लागत से 26 सड़कें बनवायेगा

रांची : रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकार (आरआरडीए) बोर्ड की बैठक अध्यक्ष परमा सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में प्राधिकार क्षेत्र में बस रही नयी कॉलोनियों में मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया. इसके लिए प्राधिकार ने 26 सड़कों और नालियों के लिए 66 करोड़ रुपये के डीपीआर को स्वीकृति दी. योजना के […]

रांची : रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकार (आरआरडीए) बोर्ड की बैठक अध्यक्ष परमा सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में प्राधिकार क्षेत्र में बस रही नयी कॉलोनियों में मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया. इसके लिए प्राधिकार ने 26 सड़कों और नालियों के लिए 66 करोड़ रुपये के डीपीआर को स्वीकृति दी.
योजना के तहत बसारगढ़, केसर बिहार, पुंदाग, दलादली, लालगंज और गेतलातू में रिंग रोड से सटी कॉलोनियों में सड़क और नाली का निर्माण कराया जायेगा. बैठक में कांके रोड में स्थित रॉक गार्डन में बनाये गये बैंक्वेट हॉल से प्रतिमाह किराया लेने का निर्णय लिया गया. इसके तहत आरआरडीए अब प्रतिमाह पार्क से 25 हजार किराया वसूलने का निर्णय लिया गया.
चार जिलों में खुलेंगे प्राधिकार के कार्यालय : नगर विकास विभाग ने आरआरडीए के क्षेत्रका विस्तार किया है. इसके तहत आरआरडीए का क्षेत्र खूंटी, सिमडेगा, गुमला और लोहरदगा जिले तक होगा. इन क्षेत्रों में नगर परिषद या नगर पंचायत के बाहर के चार किलोमीटर के दूरी का क्षेत्र आरआरडीए के अंतर्गत आयेगा.
इसलिए संबंधित क्षेत्र में विकास योजना तैयार करने सहित आधारभूत संरचना का निर्माण आरआरडीए करेगा. अध्यक्ष परमा सिंह ने बताया कि इसके लिए जल्द ही खूंटी, सिमडेगा, गुमला और लोहरदगा में आरआरडीए का कार्यालय खोला जायेगा. जिसमें कर्मचारी, इंजीनियर, अमीन आदि की नियुक्ति की जायेगी. इसके बाद जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होगी.
दो मंजिल और बढ़ेगा प्राधिकार का भवन
बैठक में आरआरडीए के राजस्व को बढ़ाने के लिए कचहरी चौक स्थित प्राधिकार के भवन को दो मंजिल और बढ़ाने का निर्णय लिया गया. प्राधिकार भवन का नक्शा जी प्लस 10 का स्वीकृत है, लेकिन फिलहाल यह पांच तल्ला ही बना है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >