रांची : चोरी के आरोप में ले गये थे तांत्रिक के पास, आरोपी लापता

रांची : धुर्वा डैम साइड निवासी रंजीत सिंह ने अपने किरायेदार अजय श्रीवास्तव पर चोरी का आरोप लगाया है. चोरी उसने की है या नहीं, इसका पता लगाने के लिए उसे एक तांत्रिक के पास ले गये. रंजीत सिंह के साथ उनके अन्य रिश्तेदार भी गये थे. वे लोग 28 दिसंबर को ही अजय श्रीवास्तव […]

रांची : धुर्वा डैम साइड निवासी रंजीत सिंह ने अपने किरायेदार अजय श्रीवास्तव पर चोरी का आरोप लगाया है. चोरी उसने की है या नहीं, इसका पता लगाने के लिए उसे एक तांत्रिक के पास ले गये. रंजीत सिंह के साथ उनके अन्य रिश्तेदार भी गये थे.
वे लोग 28 दिसंबर को ही अजय श्रीवास्तव को ले गये थे. सोमवार की सुबह तक अजय श्रीवास्तव नहीं लौटे, तो उनके पुत्र अमन श्रीवास्तव ने धुर्वा थाना में लिखित शिकायत की. इसमें उन्होंने कहा है कि मेेरे पिता को मकान मालिक रंजीत सिंह सहित पांच लोग कहीं ले गये है़ं उन्होंने इन लोगों द्वारा उसके पिता के साथ किसी अनहोनी की आशंका जतायी है.
इस संबंध में धुर्वा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने कहा कि अजय श्रीवास्तव खुद कहीं गये हैं. उनके साथ कुछ रिश्तेदार भी है़ं फिर भी पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है़ मकान मालिक का फोन बंद है, पुलिस उन तक पहुंचने का प्रयासकर रही है़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >