श्री केड सती दादी का मंगलपाठ रविवार को रांची के कांके रोड में

रांची : श्री केडिया सभा के तत्वाधान में श्री केड सती दादी मां मंगलपाठ अभियान के अंतर्गत दिनांक 23 दिसंबर दिन रविवार को दादी जी के मंगल पाठ का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम कांके रोड स्थित चैतन्य इनक्लेव, फ्लैट नंबर 102 बी ब्लॉक श्री राम गार्डन के बगल गली में रिलायंस मार्ट के पास डॉ […]

रांची : श्री केडिया सभा के तत्वाधान में श्री केड सती दादी मां मंगलपाठ अभियान के अंतर्गत दिनांक 23 दिसंबर दिन रविवार को दादी जी के मंगल पाठ का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम कांके रोड स्थित चैतन्य इनक्लेव, फ्लैट नंबर 102 बी ब्लॉक श्री राम गार्डन के बगल गली में रिलायंस मार्ट के पास डॉ पूर्णिमा केडिया के पुत्र डॉ संजय एवं अनीता केडिया के निवास स्थान पर 3:30 बजे से 7:00 बजे तक बड़े ही धूमधाम से होगा.

इस दौरान दादी मां की पावन ज्योति प्रज्‍ज्‍वलित कर उनका मंगल पाठ एवं भजन कीर्तन होगा. 51 महिलाओं के साथ सस्वर मंगलपाठ किया जायेगा. इसके उपरांत दादी मां की महाआरती कर भक्तों के बीच प्रसाद वितरण होगा.

सभा के महामंत्री ललित केडिया ने सभी भक्तों से आग्रह किया है कि सभी भक्त सपरिवार मित्रों एवं अपने सगे संबंधियों के साथ पधारकर मंगल पाठ का श्रवण करें एवं भजनों का आनंद उठाएं और पुण्य के भागी बने. उक्‍त जानकारी मीडिया प्रभारी मधु केडिया ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >