भाजपा की रथयात्रा पर प्रतिबंध के लिए कलकत्ता हाईकोर्ट पहुंची बंगाल सरकार, चीफ जस्टिस की बेंच करेगी सुनवाई

कोलकाता : भाजपा की रथयात्रा को लेकर आज कलकत्ता हाईकोर्ट में सुनवाई होगी. चीफ जस्टिस की दो सदस्यी बेंच इस संबंध में सुनवाई के लिए तैयार हो गयी है. गौरतलब है कि भाजपा को कल हाईकोर्ट की एकल न्यायाधीश की पीठ ने रथ यात्रा निकालने की अनुमति दे दी थी, जिसके खिलाफ बंगाल सरकार ने […]


कोलकाता :
भाजपा की रथयात्रा को लेकर आज कलकत्ता हाईकोर्ट में सुनवाई होगी. चीफ जस्टिस की दो सदस्यी बेंच इस संबंध में सुनवाई के लिए तैयार हो गयी है. गौरतलब है कि भाजपा को कल हाईकोर्ट की एकल न्यायाधीश की पीठ ने रथ यात्रा निकालने की अनुमति दे दी थी, जिसके खिलाफ बंगाल सरकार ने दो सदस्यीय पीठ का दरवाजा खटखटाया है.

गौरतलब है कि भाजपा सरकार 22 तारीख से ‘गणतंत्र बचाओ यात्रा’ की शुरुआत करने वाली है. इस यात्रा को रोकने के लिए बंगाल सरकार ने सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाला बताकर इसपर प्रतिबंध लगाने की मांग की है. ‘गणतंत्र बचाओ यात्रा’ 22 को कूच बिहार से, 24 को दक्षिण 24 परगना जिले के काकद्वीप से और 26 को बीरभूम जिले के तारपीठ से निकलेगी.
यह भी पढ़ें :-

वित्त मंत्री अरुण जेटली से रामविलास और चिराग ने की मुलाकात, सीट शेयरिंग पर आज बनेगी बात?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >