रांची : छुट्टी के दिन टेंडर निकाल काम कर दिया आवंटित

रांची : भवन निर्माण प्रमंडल संख्या- 2 ने लगभग 50 लाख रुपये के काम की निविदा 23 नवंबर को प्रकाशित की थी. टेंडर पेपर बिक्री की निविदा 24 नवंबर को एक बजे तक रखी गयी थी. निविदा खोलने की तिथि 26 नवंबर थी. इससे खेलगांव स्थित हरिवंश टाना भगत स्टेडियम की मरम्मत का काम करना […]

रांची : भवन निर्माण प्रमंडल संख्या- 2 ने लगभग 50 लाख रुपये के काम की निविदा 23 नवंबर को प्रकाशित की थी. टेंडर पेपर बिक्री की निविदा 24 नवंबर को एक बजे तक रखी गयी थी. निविदा खोलने की तिथि 26 नवंबर थी. इससे खेलगांव स्थित हरिवंश टाना भगत स्टेडियम की मरम्मत का काम करना था. 23 नवंबर को टेंडर की सूचना अखबार में प्रकाशित की गयी. इस दिन गुरु पूर्णिमा की छुट्टी थी. 24 नवंबर को चौथा शनिवार था. इस कारण दोनों दिन बैंक बंद था. निविदा भरने को इच्छुक संवेदक चाह कर भी टेंडर के लिए बैंक ड्राफ्ट नहीं बना पाये.
इसके बावजूद एक संवेदक को काम दे दिया गया. इस संबंध में जब अधिकारियों से संवेदकों ने शिकायत की, तो कहा गया कि विभाग में काम करना है तो चुप रहो. इसकी शिकायत संवेदकों ने रांची से उपायुक्त व भवन निर्माण विभाग के सचिव से भी की है. इस संबंध में राजीव कुमार सिंह ने बताया कि निविदा नियमों के तहत की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >