रांची : मजदूर एकता बनाये रखें, मांगें दिला कर ही रहेंगे : दिलीप सिंह

रांची : सदर एसडीओ द्वारा एचइसी मुख्यालय के समक्ष धारा 144 लागू लगाने के बाद भी शनिवार को एचइसी सप्लाई संघर्ष समिति की आमसभा हुई. समिति अध्यक्ष दिलीप सिंह ने सप्लाई मजदूरों से कहा कि हम आपकी मांगों को दिला कर रहेंगे. इसके लिए आपकी एकता जरूरी है. आपकी एकता ही हमारी ताकत है. उन्होंने […]

रांची : सदर एसडीओ द्वारा एचइसी मुख्यालय के समक्ष धारा 144 लागू लगाने के बाद भी शनिवार को एचइसी सप्लाई संघर्ष समिति की आमसभा हुई.
समिति अध्यक्ष दिलीप सिंह ने सप्लाई मजदूरों से कहा कि हम आपकी मांगों को दिला कर रहेंगे. इसके लिए आपकी एकता जरूरी है. आपकी एकता ही हमारी ताकत है. उन्होंने कहा कि ट्रेड यूनियनें श्रमिकों को वेतन पुनरीक्षण का सिर्फ सपना दिखा रही हैं. हकीकत में इसी दिशा में कुछ भी नहीं हुआ है. ऐसी यूनियनों से सावधान रहने की जरूरत है. वर्तमान प्रबंधन न तो कार्यादेश लाने में सक्षम है और न ही कामगारों को समय पर वेतन भुगतान करने में.
उन्होंने प्रबंधन से मांग की कि जल्द से जल्द वार्ता कर मजदूरों की मांगों का समाधान करे. समिति की विभिन्न मांगों में वेतन पुनरीक्षण जल्द करने, समान काम का समान वेतन देने, न्यूनतम वेतन 24 हजार रुपये देने, सप्लाई मजदूरों को स्थायी करने सहित अन्य मांग शामिल हैं. सभा के दौरान सप्लाई मजदूरों ने मांगों के समर्थन में नारेबाजी की. संचालन मनोज पाठक ने किया. सभा को प्रेम नाथ शाहदेव, आर लोहार आदि ने भी संबोधित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >