रांची : आज आयेंगे दक्षिण-पूर्व रेलवे के जीएम रांची-टोरी रेल लाइन का करेंगे निरीक्षण

रांची : दक्षिण-पूर्व रेलवे के जीएम पीएस मिश्रा शुक्रवार को रांची आयेंगे. वे रांची पहुंचने के बाद रांची-टोरी लाइन का निरीक्षण करेंगे. उनके साथ रेलवे के अन्य अधिकारी भी रहेंगे. उनका निरीक्षण इस लाइन पर एक्सप्रेस ट्रेन के जल्द परिचालन को देखते हुए महत्वपूर्ण माना जा रहा है. निरीक्षण करने के दौरान वे अधिकारियों से […]

रांची : दक्षिण-पूर्व रेलवे के जीएम पीएस मिश्रा शुक्रवार को रांची आयेंगे. वे रांची पहुंचने के बाद रांची-टोरी लाइन का निरीक्षण करेंगे. उनके साथ रेलवे के अन्य अधिकारी भी रहेंगे. उनका निरीक्षण इस लाइन पर एक्सप्रेस ट्रेन के जल्द परिचालन को देखते हुए महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
निरीक्षण करने के दौरान वे अधिकारियों से बातचीत करेंगे और उन्हें दिशा-निर्देश देंगे. ताकि इस लाइन पर जल्द से जल्द एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन शुरू हो सके. शाम 4.00 बजे वह टोरी से वापस रांची आयेंगे व रांची स्टेशन का निरीक्षण करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >